लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को श्रद्धांजलि दी गई।

पटना, 11 अक्टूबर, (कायस्थ टुडे) । राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर, युवा संभाग के तत्वावधान मे लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी 43वीं पुण्यतिथि पर कदमकुआं स्थित उनके आवास पर मनाई गई ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष,युवा संभाग,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर सह प्रदेश सचिव राजद, बिहार प्रमोद कुमार सिन्हा के अनुसार महिला चरखा समिति में जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाँजली दी तथा नमन किया।    

 क्रार्यक्रम मे अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज,डॉ धीरज सिन्हा,कुमार सुन्दरम,मनोज कुमार सिन्हा,सन्तोष सिन्हा,आनन्द कुमार अमन,प्रमोद कुमार सिन्हा,चितरंजन सिन्हा, रौशन कुमार,सहित कई सामाजिक लोगो ने जेपी को माल्यार्पण कर श्रद्धाँजली दी।