बीजासन माता की महाआरती अजमेर में

Ajmer अजमेर, 14 अक्टूबर ,( कायस्थ टुडे ) । बीजासन माता के थान पर 4 अक्टूबर को बीजासन माताजी के थान पर नवरात्री की नवमी पर बीजासन माता संस्था के सौजन्य से सन्ध्याकाल 7ः30 बजे माहाआरती का आयोजन किया गया।


पूर्व् पार्षद और समाजसेवी स्व विष्णु माथुर द्वारा पिछले वर्ष नवरात्री की नवमी पर  माताजी की महाआरती का आयोजन का शुभाआंरभ किया गया था। उस साल भी 501 दीपक से महाआरती कि गई थी।  


बीजासन माता संस्था ने उस क्षृंखला को शुरू रखते हुए यह आयोजन किया गया ।महाआरती में कायस्थ समाज के बन्धुओ ने इस पुनीत कार्य  में भागिधार बन कर कार्यक्रम को सफल बनाया। एवंम धर्म  लाभ के साथ माताजी का आर्शीवाद प्राप्त किया। 


संस्था की ओर से महाआरती के लिए माताजी के थान पर ही दीप उपलब्ध करवाय गये। 




महाआरती से पहले साय: 6ः30 बजे पूजा अर्चना की गई। प्रश्चात भजन-स्तुतियों का कार्य क्रम किया गया। व प्रसाद वितरण किया गया। माता रानी के दरबार को भव्य फूलो से सजाया गया।

रिपोर्ट-माया माथुर