शहीद मेजर आलोक माथुर की पुण्यतिथि 7 अक्टूबर को

 

जयपुर, 13 सितम्बर, (कायस्थ टुडे) ।शहीद मेजर आलोक माथुर  की 19 वी पुण्यतिथि 7 अक्टूबर को अमर जवान ज्योति, सवाई मान सिंह स्टेडियम के मुख्य द्वार, जनपथ पर मनाई जाएगी।                                        

    शहीद मेजर आलोक माथुर के 19वीं पुण्यतिथि पर देश भक्ति गीत संध्या, पुष्पांजलिए शहीद परिवारों का सम्मान  एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सायंकाल शाम साढे पांच बजे से कार्यक्रम समापन तक  अमर जवान ज्योति जनपद  स्टेडियम पश्चिम द्वार पर आयोजित होगा । 

शहीद मेजर आलोक माथुर के परिजनों और  शहीद मेजर आलोक माथुर मेमोरियल समिति के सचिव मुकेश दत्त माथुर ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सर्वसमाज के लोगों सेे आने का अनुरोध किया है ।