युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ ऋषि माथुर सम्मानित


 जयपुर, 18 अप्रैल (कायस्थ टुडे ) । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ऋषि माथुर को सम्मानित किया गया ।

  प्रदेश कार्यालय में जयपुर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना व जयपुर जिला महामंत्री रवि माथुर ने साफा पहनाकर व प्रदेश अध्यक्ष  कुलदीप माथुर  व  धर्मेंद्र जौहरी  ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। 

      कार्यक्रम में डॉ ऋषि माथुर ने अपनी टीम विस्तार करते हुए मयूर सक्सेना को प्रदेश महामंत्री व संकेत श्रीवास्तव को जयपुर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया। मयूर सक्सेना को भी साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम मेंदेवेन्द्र सक्सेना राष्ट्रीय सचिव, अनील माथुर, राजेश सक्सेना, नीरज कुलक्षेष्ठ (सभी प्रदेश सचिव), विनय स्वरूप माथुर प्रदेश उपाध्यक्ष,  राकेश कुलक्षेष्ठ पूर्व अध्यक्ष राजस्थान कुलक्षेष्ठ सभा, श्रीमती दीपा माथुर  आमन्त्रित सदस्य,  अनिल भटनागर सदस्य जयपुर कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।Kayastha Today