भगवान चित्रगुप्त जी का का पाटोत्सव

जयपुर,18 अप्रैल( कायस्थ टुडे)  कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसाइटी सांगानेर के तत्वावधान में रविवार को भगवान चित्रगुप्त  मंदिर में पाटोत्सव मनाया गया। सेक्टर-8 स्थित  मंदिर में सुबह 11 बजे भगवान को पंचामृत स्नान करा कर नव वस्त्र धारण कराए गए।

 शाम 5 बजे भजन सध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गणेश स्तुति, भजन, महाराज गजानद महारी सभा में पधारो, जिस  भजन में राम का नाम नहीं जैसे भजन पेश किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत  में भगवान चित्रगुप्त भजन, खाटू नरेश, माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां मोहन माथुर,  जगत माथुर,  जुगल किशोर, अवध, नवनीत, नीशा माथुर, रेणु, शैल बाल, अशोक, नितिन ने मंदिर में हाजरी लगाई।  


 गायत्री परिवार की ओर से मंदिर में सभी से गायत्री मंत्र से 5-5 दीपकों से दीपदान कराए , भगवान की 251 दीपकों से महाआरती की गई। संस्थान की ओर से सभी गाय, कलाकारों और गायत्री परिवार का माला पहनाकर स्वागत किया। संस्थान के संरक्षक शिहान राधे गोविंद बरवाड़ा, शिवसेना के उप राज्य प्रमुख  ललित सक्सेना का माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान महासचिव युगल किशोर नेहवारिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। Kayastha Today