श्रीमद भागवत कथा शुरू

Udaipur उदयपुर 27 मार्च (कायस्थ टुडे )। उदयपुर के सेक्टर 4 स्थित श्री  चित्रगुप्त सभा भवन मे 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के तहत कल सेक्टर 4 शिव मंदिर से सभा भवन तक कलश यात्रा निकली ।

  कथा के आयोजक  अशोक माथुर एवं संजना माथुर के अनुसार  कलश यात्रा सभा भवन पहुँचने के बाद कथा वाचक संजय महाराज ( मथुरा ) ने भागवत कथा का प्रारम्भ किया। श्रीमद भागवत 31 मार्च तक निरंतर शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक होंगी दिनांक 1 अप्रैल को प्रातः 9 बजे पूर्ण आहुति एवं के साथ कथा का समापन होगा ।

सुभाष माथुर गायत्री माथुर,  सुरेश माथुर कुसुम माथुर,  बनवारी लाल माथुर कामिनी माथुर,  सुरेंद्र माथुर शशि माथुर,  दिलीप माथुर आशा माथुर ने श्रद्वालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया है ।KAYASTHA TODAY