कायस्थ जनरल सभा जोधपुर : 20 सदस्य निर्वाचित

Mr Rakesh Dayal Mathur

                            Jodhpur जोधपुर,16 मार्च ( कायस्थ टुडे ) । राजस्थान में चित्रांश समाज के सबसे बडे संगठन कायस्थ जनरल सभा  जोधपुर के बीस सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई है ।

                                                                     Mr Naresh Mathur

कायस्थ जनरल सभा जोधपुर के सत्र 2022 से 2027 तक के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार 12 क्षेत्र में से 8 साधारण सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके जबकि 12 सदस्यों के चुने जाने के लिए 13 मार्च को मतदान हुआ। काफी दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार का शौर मतदान समाप्ति के साथ ही थम गया । 

   Kayastha General  Sabha Jodhpur  कायस्थ जनरल सभा ,जोधपुर के चुनाव में निर्वाचित साधारण सदस्यों में निर्मल माथुर, राकेश दयाल माथुर, विक्रम माथुर, दिलीप माथुर, मनीष माथुर, रोमेश माथुर, महेश माथुर, राकेश माथुर,निखिल माथुर,नरेश माथुर, दीपक माथुर , उत्कर्ष माथुर ,राजकुमार माथुर,पंकज माथुर,गोपाल लाल माथुर, अशोक कुमार माथुर ,गणपत लाल माथुर,व्रिकम माथुर,मनमोहन माथुर और मनीष माथुर शामिल है ।KAYASTHA TODAY