PM ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

  नई दिल्ली,23 जनवरी।(कायस्थ टुडे  ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री ने  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पर इस प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 6लोगों को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किए। आपदा प्रबंधन पुरस्कार वर्ष 2019से 2022के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार देने का ऐलान आज ही किया गया।



पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा हमें राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध करायेगी। मोदी ने नेताजी को नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं मांगूगा। मैं आजादी हासिल करके रहूंगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा हमें पराक्रम,देश भक्त और बलिदान की प्रेरणा देंगी।KAYASTHA TODAY