भगवान चित्रगुप्त जी को पंतग डोर भेट

 


Jaipur   जयपुर, 16 जनवरी,(कायस्थ टुडे)।  मकर सक्रांन्ति पर भगवान चित्रगुप्त जी को पंतग डोर  भेट कर तिल के लड्डू व फिणी का भोग लगाया  ।

 मकर संक्रांति  पर  कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसाइटी सागानेर के तत्वावधान में  श्वेत सिद्ध गणेश मन्दिर, सुरज पोल बाजार, स्थित श्री चित्रगुप्त भगवान के मन्दिर में तेल अभिषेक कर नव वस्त्र धारण कराये गये और  51 दीपकों से महाआरती की गयी। मकरसंक्रांति के उपलक्ष में भगवान चित्रगुप्त जी को पंतग डोर  भेट की गई और तिल के लड्डू व फिणी का भोग लगाया गया ।


इस मौके पर कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसाइटी सागानेर  के अध्यक्ष  अवध बिहारी माथुर,  श्रीमती निशा माथुर, युगल किशोर नेहवारिया, श्रीमती अनिता नेहवारिया,  जगत माथुर, निशान्त माथुर श्रेयांस माथुर  सहित अन्य भक्त जनों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के भजन गाये।

जयपुर के अलावा प्रदेश में अनेक स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर तिल के लड्डू का भोग लगाया गया। Kayastha Today