विष्णु माथुर मिले जिलाधीश से ,खोबरानाथ विकास को अब लगेंगे पंख


अजमेर,30जनवरी( कायस्थ टुडे) पूर्व पार्षद एवं समाज सेवी विष्णु माथुर ने खोबरानाथ पहाडी को "अजमेर स्मार्ट सीटी " प्रोजेक्ट में शामिल कराने के लिए  अजमेर स्मार्ट  सिटी   के सदर जिला कलेक्टर, अजमेर अंंशदीप से भेेंट की ।

 विष्णु माथुर ने जिलाधीश को जानकारी दी कि, खोबरानाथ पहाडी के विकास में नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण ने भी रुची लेकर इसका विकास करवाया है। यदि स्मार्ट सीटी प्रोजेक्ट्स में इसे जोडकर इसका विकास होता है तो यह स्थान पर्यटन का उत्म स्थान बन सकता है। 

विष्णु माथुर ने खोबरानाथ पहाडी  के धार्मिक एवं आस्था की जानकारी देते हुए कहा कि  इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए तो पर्यटन श्रेत्र में नया अध्याय शुरू होगा। 

उल्लेखनीय है कि जैसी धार्मिक भावना शहरवासियों की बजरंगगढ के हनुमान जी से जुडी है वैसी ही धार्मिक भावना यहां स्थित भैरव नाथ से जुडी है। यहाँ के भैरव नाथ को ' शादी का देव ' माना जाता है, यहां मन्नत मांगने से विवाह के संबंध में आ रही सारी बाधाएँ क्षीण हो जाती है। यहाँ मन्नत मांगने के लिए राजस्थान के दुरदराज से ही नहीं, एम.पी. यू.पी. से भी श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहता है। विवाह पश्चात नव दम्पती यहां जात देने भी आते है। यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रमुख केन्द्र है।

आनासागर के पास सटी यह पहाडी पर्यटन की दृष्टि से   महत्वपूर्ण है।  अगर यह पहाडी भी " अजमेर स्मार्ट सीटी " प्रोजेक्ट में शामिल होकर विकसित हो  जाती है तो यहां आनेवाले श्रृंखलाओं को भी सुविधाएं होगी और पृयटकों के लिए दर्शनीय स्थान बन जाएगा। 

जिलाधीश ने इस संबंध में सकारात्मक अश्वासन दिया है।