ऋतुराज सिन्हा BJP के राष्ट्रीय मंत्री

 


New Delhi नई दिल्ली ,23 नवम्बर (कायस्थ टुडे) । BJP भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश इकाई के पूर्व मंत्री  ऋतुराज सिन्हा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने ऋतुराज के साथ चार अन्य नेताओं के नाम मनोनयन पत्र रविवार को जारी कर दिया है। 

पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज इससे पहले बिहार भाजपा में नित्यानंद राय की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।