शास्त्री जी के आदर्श जीवन में उतारे

बूंदी,26 अक्टूबर,(कायस्थ टुडे) ।  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118 जयंती के अवसर पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण महासभा बूंदी की ओर से जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। 




धान मंडी धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के आदर्श जीवन चरित्र पर एक परिचर्चा भी आयोजित की गई।

वक्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री जी को एक ऐसा राजनेता बताया, जिन्होंने राजनीति में होते हुए भी इसकी बुराइयों को अपने पर हावी नहीं होने दिया। साथ ही उनके आदर्श जीवन को परिलक्षित करने वाले कुछ किस्से भी कायस्थ समाज के सदस्यों ने सुनाए। प्रारम्भ में केक काटकर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।


                                                              आवश्यकता 

कायस्थ टुडे को बूंदी जिले में समाचार प्रेषण, कायस्थ टुडे के सदस्य बनाने एंव विज्ञापन संग्रहण के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करना है ।इच्छुक कायस्थ व्यक्ति अपने विवरण के साथ व्हाटस अप नम्बर 9772781450 या ईमेल kayasthatoday@gmail.com पर आवेदन प्रेषित करे ।



कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक मुकुट बिहारी सक्सेना, दिलीप माथुर, अध्यक्ष अध्यक्ष नीलेश भटनागर, महासचिव वैभव सक्सेना, उपाध्यक्ष गिरीश भटनागर, कोषाध्यक्ष आशीष माथुर, सह सचिव सिद्धार्थ माथुर, मीडिया प्रभारी राजीव सक्सेना एवं भास्कर माथुर, राजेन्द्र माथुर, विकास माथुर, अंशुल माथुर मौजूद थे।