भगवान चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा अर्चना।

    


जयपुर, 25 मार्च। कायस्थ टुडे । कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसाइटी सागानेर ने  कायस्थ समाज के आराध्य  भगवान श्री चित्रगुप्त जी व कलम दवात पूजन  सेक्टर 08 स्थित  भगवान श्री चित्रगुप्त जी  मंदिर में किया।

इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी को  नव वस्त्र धारण करा कर,  कलम दवात व भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना की ।

   सोसायटी के महासचिव  युगल किशोर नेहवारिया ने बताया कि    भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का वाचन अम्बरीष सक्सेना ने   भक्ति भाव से किया।  संस्थान के संरक्षक जुगल किशोर  माथुर, अध्यक्ष  अवध बिहारी माथुर , कोषाध्यक्ष  जगत  माथुर, श्रीमती नीशा माथुर , श्रीमती रेणु  माथुर ,  अशोक  माथुर व  चित्रांश बंधुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।  जुगल माथुर ने गायत्री मंत्र का वाचन करवाया।  सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।


भाई दूज पर सांगानेर स्थित सीता बाडी  गुलाब विहार  में  युगल किशोर नेहवारिया एवं भक्तजनों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर में चित्रगुप्त जी को नव वस्त्र धारण करना कर  , चित्रगुप्त जी और कलम दवात की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। KAYASTHA TODAY