म्हारी फूल झड़ी की साड़ी ऐ माय, रंग में भिगो दीनी

 


जयपुर14 मार्च। कायस्थ टुडे।  कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसाइटी जयपुर के तत्वाधान में कल प्रताप नगर स्थित सेक्टर 8 में श्री चित्रगुप्त भगवान के मन्दिर में धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया। 

भगवान श्री चित्रगुप्त जी को  योगेश - श्रीमती ज्योति माथुर, अभिषेक माथुर - श्वेता माथुर ने नव वस्त्र धारण करवाएं। फागोत्सव में  भक्तों ने गुलाल व फूलों से जमकर होली खेली। रंग भरी गोपाल चलाकर पिचकारी, म्हारी फूल झड़ी की साड़ी ऐ माय, रंग में भिगो दीनी जैसे फाग भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।

 सोसाइटी के महासचिव युगल किशोर नेहवारिया ने बताया कि भक्तों ने भगवान श्री चित्रगुप्त के दरबार में 101 किलो फूलों से फागोत्सव मनाया। इस दौरान अवध बिहारी माथुर, जगत माथुर, जुगल किशोर,प्रमोद माथुर, अशोक माथुर,  जितेन्द्र माथुर,सत्य नारायण माथुर, निशा माथुर, बीना माथुर, सीमा माथुर, राधिका, अनिता और रेणु व प्रमुख गाय कलाकार  सत्य नारायण माथुर ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी, माता जी,राधा गोविन्द, खाटूश्याम जी के भजन लिखित गुलजारी जी के ,  भजनों ने भगवान श्री चित्रगुप्त को रिझाया।

 इस मौके पर कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसाइटी सागानेर की ओर से भण्डारे में प्रसादी का भी आन्नद लिया।

कायस्थ महापरिषद जयपुर के राष्ट्रीय सचिव  जगदीश माथुर  का माल्यापर्ण व बुके देकर संस्थान के संरक्षक  जुगल किशोर माथुर, व प्रमोद माथुर  ने शोल पहना कर स्वागत किया।कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसाइटी सागानेर के अध्यक्ष  अवध बिहारी माथुर व महासचिव युगल किशोर नेहवारिया ने आभार व्यक्त किया

KAYASTHA TODAY