स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी गयी

 


चितौडगढ,19 जनवरी ( कायस्थ टुडे) । राजस्थान कायस्थ महासभा, चित्तौड़गढ़ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को स्थानीय महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में मनाया गया।

राजस्थान कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल भटनागर के अनुसार पीजी कॉलेज में स्थित कायस्थ गौरव विवेकानंद जी की प्रतिमा पर समाज के लोगो द्वारा पुष्प- मालाएं पहनाकर, उनके आदर्शों को याद किया गया। महामंत्री ब्रजेश भटनागर ने विवेकानंद जी के विचारों को साझा किया।

 इस अवसर पर समाज के   नरेश सक्सेना,ब्रजेश भटनागर, एडवोकेट निलेश भटनागर, आदित्य सक्सेना, जयश भटनागर, ङाकटर निरज निगम,पवन सक्सैना, रवि सक्सेना, अभिजय निगम के साथ ही महाराणा प्रताप पी जी महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर गोतम कुकडा प्रोफेसर संजु बालोत ,प्रोफेसर प्रतिक विजय ,डाक्टर भारती मेहता भी उपस्थित थे। 11 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि को भी समाज जनों द्वारा मनाया गया । Kayastha Today