अखिल भारती कायस्थ महिला महासभा, हरियाली तीज महोत्सव

 


Jodhpur जोधपुर, 14 अगस्त । अखिल भारती कायस्थ महिला महासभा प्रकोष्ठ जोधपुर ने हरियाली तीज  महोत्सव महावीर पुरम कॉलोनी में स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया ।

  All India Kayastha Mahila Mahasabha अखिल भारती कायस्थ महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रश्मि सक्सेना के अनुसार तीज समारोह का संचालन स्वागत महामंत्री मनीषा माथुर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सावन से के भजन, गीत, नृत्य और सावन से संबंधित महिलाओं को खेल खिलाए गए जिसमें आरती माथुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 

कार्यक्रम में अध्यक्षा श्रीमती सीमा भुवन माथुर, उपाध्यक्ष श्रीमती डॉली माथुर ,विशिष्ट उपाध्यक्ष मनीता माथुर , संगठन मंत्री विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, सचिव नमिता माथुर , श्रीमती पुष्पा माथुर, आरती माथुर, दिव्या माथुर ,अंजू माथुर कल्पना माथुर, अनीता माथुर और स्वेता माथुर उपस्थित रहे ।