भारत जोडो यात्रा के स्थायी पदयात्री विवेक भटनागर


                                         


 

कोटा , 9  दिसम्बर (कायस्थ टुडे) । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में वि​वेक भटनागर स्थायी पदयात्री है । भारत जोडो यात्रा के कोटा पहुंचने पर कोटावासियों और विवेक भटनागर के परिजनों , मित्रों में भारत जोडो यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर था ।


  कोटा निवासी विवेक  भटनागर राजस्थान में राहुल गांधी के साथ यात्रा की शुरूआत से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है।  नफ़रत और धृणा मिटाने और भारत जोड़ने के इस अद्भुत अभियान में विवेक भटनागर के जुडने से कायस्थ समाज में खुशी की लहर है ।

 विवेक भटनागर कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख कार्यकर्ता हैं। भारत जोड़ो यात्रा में इन्होंने बेहद सराहनीय कार्य किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक संवाददाता सम्मेलन में विवेक भटनागर की जमकर तारीफ भी की है।