शहीद मेजर आलोक माथुर की पुण्यतिथि पर प्रतिभाओं का सम्मान ।

 

जयपुर, 10 अक्टूबर ,( कायस्थ टुडे) । मेजर आलोक माथुर की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रदासुमन अर्पित की गई ।

 देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम में शहीद मेजर आलोक माथुर के परिजनों एवं प्रतिभाओं को भी  सम्मानित किया गया । शहीद मेजर आलोक माथुर की 19वीं पुण्यतिथि 7 अक्टूबर को अमर जवान ज्योति जनपद पर मनाई ।

                                                                शहीद मेजर आलोक माथुर

शहीद मेजर आलोक माथुर मेमोरियल समिति के सचिव मुकेश दत्त माथुर ने यह जानकारी देते हुए बताया  कि इस आयोजन में  मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अनुज माथुर श्रीमती मंजू शर्मा उपाध्यक्ष राजस्थान विप कल्याण बोर्ड अंतर्राष्ट्रीय धावक  राम सिंह शेखावत एवं राजेंद्र सिंह शेखावत ,शहीद के पिता कैप्टन आर एस माथुर ने वीरांगनाओं सहित 20 शहीद परिवारों का एवं 40 प्रतिभा एवं सहयोगियों को सम्मा​नित किया ।

 इस अवसर पर गायक कलाकार  संजय  रायजादा ,दीपक माथुर  ,रिचा माथुर ने देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम में समा बांध दिया । कार्यक्रम संयोजक जयपाल सिंह ,इवेंट कोऑर्डिनेटर ,शिप्रा माथुर ,कामाक्षी माथुर एवं कार्यक्रम का संचालन जयपाल सिंह एवं योगेश माथुर ने किया ।