हमें नाज है : न्यूरो सर्जन डॉ वी डी सिन्हा

 

जयपुर,19 अक्टूबर (कायस्थ टुडे) । हंसमुख स्वभाव के धनी एशियन-ऑस्ट्रेलियन सोसाइटी ऑफ न्यूरोलॉजिकल सर्जन्स (AASNS) का अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. वी डी सिन्हा पर कायस्थ समाज को नाज है । डॉ वी डी सिन्हा 28 देशों के 60 हजार से अधिक न्यूरो सर्जन्स का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

 


सवाई मान सिंह अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष रहते हुए अपने उल्लेखनीय कार्यो एवं मरीजों कक प्रति अपनत्व को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे डा सिंन्हा मौजूदा समय संतोकबा दुर्लभजी हस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।

  डॉ. सिन्हा  को विगत दिनों यरूशलम में आयोजित इंटरनेशनल मीटिंग के दौरान विश्व के सबसे बड़े काँटिनेटल संगठन  एशियन-ऑस्ट्रेलियन सोसाइटी ऑफ न्यूरोलॉजिकल सर्जन्स के महासचिव पद पर दो साल के लिए सर्वसम्मति से मनोनय किया गया है। AASNS की स्थापना 1967 में की गई थी। 

संगठन की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. वीडी सिन्हा ने बताया कि AASNS युवा न्यूरो सर्जन्स को फैलोशिप व न्यूरो सर्जिकल ट्रेनिंग देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ हेड इंजरी से ग्रसित मरीजों को प्रिवेंशन व रिहैबिलिटेशन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इससे अधिकाधिक हेड इंजरी के मरीजों की जान बचाकर रिहैबिलिटेशन करने में मदद मिलेगी।

आपको बता दें डॉ. वीडी सिन्हा संगठन की न्यूरो ट्रोमा कमेटी के चैयरमैन भी रहे हैं। साथ ही WFNS न्यूरोरिहैबलिटेशन एंड रिक्नस्ट्रेटिव न्यूरो सर्जरी के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं, WFNS न्यूरो ट्रोमा कमेटी के बोर्ड मैंबर हैं। डा. सिन्हा नेशनल skull base सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा एसीएनएस के एक्जक्युटिव मैंबर भी हैं।