“रिश्तों की डोर” पुस्तक का विमोचन ।

                                                              

नवी मुबंई,  31 मई ।( कायस्थ टुडे) । नेरूल नवी मुबंई स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ परिवार के सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा आरती तथा उत्सव का आयोजन किया। 

इस अवसर पर प्रमोद नारायण श्रीवास्तव द्वारा लिखित कहानी संग्रह पुस्तक " रिश्तो की डोर " का विमोचन श्री चित्र गुप्त समाज वेलफ़ेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम भारत के अध्यक्ष  पी.के.श्रीवास्तव का पुष्प गुच्छ से स्वागत  इन्द्रेश कुलश्रेष्ठ  के द्वारा किया गया तथा बैठक का संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव संजय सक्सेना द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में काफी संख्या मे उपस्थित कायस्थ परिवार मे राजेश, बालमुकुंद, डा०प्रविण श्रीवास्तव एवं हरेश्वर सिंहाइत्यादि ने पुस्तक लेखक तथा समाज के उत्थान जैसे विषय पर अपने उदगार व्यक्त किये ।बैठक मे उपस्थित लोगो का आभार प्रभात श्रीवास्तव ने किया।